जौनपुर: गुरुवार को डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की प्रार्थना
चार दिवसीय अनुष्ठान के तीसरे दिन यानी गुरूवार को व्रती महिलाओं ने भगवान भाष्कर के ढलने पर उनको पहला अर्घ्य दिया। डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद छठ मइया की गीत गाते हुये महिलाएं अपने घर चली गयीं। यह दृश्य नगर के प्रतिमा विसर्जन घाट, गोपी घाट, गूलर घाट, हनुमान घाट, मां विंध्यवासिनी घाट, पांचों शिवाला घाट, मां अचला देवी घाट, जोगियापुर, केरारवीर घाट,