कायमगंज: कायमगंज में प्रतिबंधित पटाखे से 2 युवकों की हुई मौत, शमसाबाद ढाईघाट पर दोनों की एक साथ जली अर्थियां, छाया मातम
कायमगंज कोतवाली के गांव फतेहपुर परौली निवासी प्रयाग तिवारी और ध्रुव दुबे की कायमगंज में पटाखे फोड़ते समय शुक्रवार को मौत हो गई थी। दोनों युवकों की अर्थियां गांव में एक साथ निकली। तो लोगों के आंखों में आंसू आ गए। शमशाबाद ढाईघाट गंगा तट पर शनिवार सुबह लगभग 11 बजे दोनों युवकों की एक साथ अर्थियां जली। जिससे मातम छा गया।