खगड़िया: अमनी के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
जिले के मानसी थानान्तर्गत अमनी के पास बुधवार की देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वही दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। मृतक जिले के मानसी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव के वार्ड नंबर पांच निवासी गौरव कुमार सिंह उर्फ गौरी के रूप में की गई है। घायलों में उसके साथी मिथुन कुमार व तुलसी कुमार शामिल हैं। गंभीर अवस्था में तीनों को सदर अस्पता