सीकर जिले की लोसल पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थान पर जुआ खेलते चार लोगों को गिरफ्तार किया है। शनिवार शाम 6:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे हैं जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।