पूर्णिया पूर्व: सदर पुलिस ने 97.75 लीटर शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में
शनिवार को सदर थाना पुलिस के द्वारा 97.75 लीटर विदेशी शराब सहित एक कार को जप्त करते हुए दो अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। गिरफ्तार दोनो के खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई करते हुए रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उक्त आशय कि जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय से रविवार को 4 बजे मिली।