समस्तीपुर: पूसा थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में युवक को मारी गोली
सदर डीएसपी संजय कुमार पांडे ने बताया कि 200 रुपए के विवाद में पंचायती के बाद श्याम कुमार पर गोली चलाई गई। उन्होंने बताया कि युवक खतरे से बाहर है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से गोली का खोखा बरामद किया है।