जशपुर: जशपुर में खत्म होती जा रही लीची की मिठास, दो साल से फसल नहीं, किसान सब्जी खेती की ओर मुड़ रहे हैं
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की पहचान कभी मीठे और रसीले लीची उत्पादन के लिए होती थी। जिले में हर साल लगभग 198 हेक्टेयर क्षेत्र में करीब 900 क्विंटल लीची का उत्पादन होता था, जिसकी सप्लाई झारखंड, ओडिशा सहित रायपुर और बिलासपुर जैसे बड़े शहरों तक होती थी। लेकिन पिछले दो वर्षों से लीची की फसल नहीं लगने से किसान परेशान और मायूस हैं। जिले के बगीचा क्षेत्र के झिंक्की, टट