गुनौर: ककरहटी में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन और बाउंड्रीवाल का विधायक डॉ. राजेश वर्मा ने किया निरीक्षण
Gunnor, Panna | Jun 17, 2026 ककरहटी। गुनौर विधायक डॉ. राजेश वर्मा ने नगर के गौरीशंकर मंदिर परिसर पहुंचकर निर्माणाधीन सामुदायिक भवन एवं बाउंड्रीवाल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित लोगों से चर्चा की।