बांसवाड़ा: कोतवाली थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने की सख्त कार्रवाई, 70 से अधिक वाहनों के काटे चालान
बांसवाड़ा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली थाना पुलिस ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, बिना सीट बेल्ट कार चलाने, ओवर स्पीड और रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान 70 से अधिक वाहनों के चालान काटे गए।