शहर के समीप शुक्रवार को खेरड़ाबरा मंडल के अंतर्गत निचला घंटाला में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हुआ। शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के निमित्त सकल हिन्दू समाज ने मिल कर विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जिस कार्यक्रम में 5600 महिलाओं ओर 2200 पुरुषों ने भाग लिया। प्रारंभ कलश यात्रा, रथयात्रा व संतो का सानिध्य मिला।