गोलमुरी-सह-जुगसलाई: गया में अपहरण के बाद बंधक कैरव, पुलिस ने छह अपहरणकर्ताओं को दबोचा, साकची में प्रेस कॉन्फ्रेंस
बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया से 13 जनवरी को अगवा किए गए युवा उद्यमी कैरव गांधी के अपहरण मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। एसएसपी पीयूष पांडे ने शुक्रवार को 4:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अपहरण के बाद अपराधी उन्हें सीधे बिहार के गया जी जिला ले गए थे, जहां मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के एक गांव के घर में बंधक बनाकर रखा गया था।