लोहरदगा: राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर सिविल कोर्ट स्थित कार्यालय में सीजेएम ने की पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक।
नालसा नई दिल्ली एवं झालसा रांची के निर्देशानुसार अनुसार आगामी 13 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है । इसे लेकर आज लोहरदगा के सभी थाना प्रभारियों के साथ सीजेएम कृष्णकांत मिश्रा, वरिय सिविल जज अर्चना कुमारी, डालसा सचिव राजेश कुमार, न्यायिक मजिस्ट्रेट जया स्मिता तिर्की एवं अनुमंडलीय न्यायिक मजिस्ट्रेट अमित कुमार गुप्ता ने एक बैठक की ।