लोहरदगा: लोहरदगा जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तैयारियां जोरों पर
जिला आयुष समिति के तत्वावधान में आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग से संबंधित कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर जोरों से तैयारी की जा रही है। इस क्रम में अलग-अलग आयुष्मान आरोग्य मंदिर के अलावे अन्य स्थानों में भी योग का अभ्यास कराया जा रहा है। जिससे कि लोगों को योग के महत्व से रूबरू कराया जा सके।