राजगढ़: करनवास थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 52 पर दो ट्रकों में हुई भिड़ंत एक की मौत
करनवास थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए शुक्रवार शाम 7:00 करीब बताया कि करनवास थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 52 पर प्याज से भरे एक आईसर ट्रक चालक के द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से दूसरा ट्रक उसके पीछे से टकरा गया जिससे दूसरे ट्रक में मौजूद चालक की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को पीएम के लिए ब्यावरा सिविल अस्पताल भिजवाया।