झांसी: बच्चों की सुरक्षा के लिए भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा ने उठाई आवाज, कलेक्ट्रेट में डीएम को सौंपा ज्ञापन
Jhansi, Jhansi | Dec 18, 2024 भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा के तत्वावधान एवं सौरभ जैन के नेतृत्व में बुधवार समय करीब दोपहर 1:00 बजे झांसी महानगर में बच्चों की सुरक्षा के प्रति चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया गया। जिसमें स्कूल टैक्सियों में सुरक्षा जाली लगाने और बच्चों की संख्या निर्धारण को लेकर कड़े कदम उठाने की मांग की गई।