खातेगांव: खातेगांव में स्वच्छ भारत अभियान को ठेंगा: मुख्य सड़क बनी तालाब, राहगीर बेहाल
रविवार दोपहर 3:00 बजे देश में एक तरफ जहाँ स्वच्छ भारत अभियान और कायाकल्प जैसे अभियानों पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, वहीं खातेगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पीपलकोटा की तस्वीरें कुछ और ही हकीकत बयां कर रही हैं। यहाँ गंदगी और जलभराव का आलम यह है कि गाँव की मुख्य सड़क अब सड़क न रहकर किसी गंदे तालाब का रूप ले चुकी है।