मेरठ: सिविल लाइन क्षेत्र में तेज रफ़्तार फॉर्च्यूनर कार डिवाइडर पर चढ़ी, नशे में धुत्त था कार चालक
Meerut, Meerut | Feb 26, 2024 थाना सिविल लाइन क्षेत्र के साकेत चौराहे पर देर रात एक अनियंत्रित तेज रफ़्तार फॉर्च्यूनर कार डिवाइडर पर चढ़ गई। नशे में धुत्त कार चालक हादसे में बाल बाल बच गया, लेकिन फॉर्च्यूनर कार क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामूली घायल कार चालक को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं फॉर्च्यूनर कार को डिवाइडर से हटाकर थाने लाई गई।