गिरिडीह: बनियाडीह सीसीएल गिरिडीह कोलियरी के कार्यालय में नए महाप्रबंधक के रूप में केएस गैवाल ने औपचारिक रूप से किया पदभार ग्रहण
बनियाडीह स्थित सीसीएल गिरिडीह कोलियरी के कार्यालय में नए महाप्रबंधक के रूप में केएस गैवाल ने गुरुवार को 12 बजे औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने निवर्तमान महाप्रबंधक गिरीश कुमार राठौर से प्रभार लिया, जिन्होंने शॉल और गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। इससे पूर्व श्री गैवाल बीएंडके एरिया में जीएम ऑपरेशन के पद पर कार्यरत थे।