राजनगर: बागेश्वर धाम में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, देश-विदेश से उमड़े श्रद्धालु, शाम 4 से 5 बजे तक होगी पुंडरीक महाराज की कथा
विश्व प्रसिद्ध तीर्थ बागेश्वर धाम में 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। बुधवार सुबह से ही धाम परिसर को भव्य रूप से सजाया गया, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती नजर आई। जानकारी के अनुसार इस विशेष अवसर पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी मौजूद रहेंगे और भक्तों को आशीर्वाद देंगे।