गोमिया: तेनुघाट डैम में वज्रपात से युवक की मौत, तलाश के बाद पानी में मिला शव
Gumia, Bokaro | Jul 19, 2026 गोमिया प्रखंड की साड़म पश्चिमी पंचायत के साड़म केवट टोला निवासी संतोष केवट वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना तेनुघाट डैम के समीप हुई, जहां वह मछली पकड़ने गया था।रविवार सुबह 7 बजे घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।जानकारी के अनुसार, संतोष 18 जुलाई को तेनुघाट डैम में मछली पकड़ने गया था। रात करीब आठ बजे तक घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए।