इटावा: सदर इलाके में सपा जिला महासचिव को घर के बाहर सड़क पार करते समय बाइक सवार ने मारी टक्कर, एक्सीडेंट का सीसीटीवी आया सामने
Etawah, Etawah | Dec 25, 2025 शहर के 22 ख्वाजा रोड निवासी सपा जिला महासचिव वीरभान सिंह भदौरिया का 18 नवंबर को घर के बाहर हुए एक्सीडेंट का सीसीटीवी वीडियो गुरुवार सुबह 10 बजे सामने आया। जिसमेंदेखा जा सकता है समय करीब 1:49 बजे वह घर के बाहर सड़क पार करते हुए अपनी कार की तरफ आ रहे थे, तभी लाइन सफारी की तरफ आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे उछलकर 20 मीटर दूर जा गिरे। जिससे हाथ टूट गया।