इटावा: इटावा में मकान खाली कराने के दौरान युवक के आग लगाने के मामले में होटल मालिक ने आरोपों को निराधार बताया
Etawah, Etawah | Dec 25, 2025 पक्का तालाब रोड स्थित सती मोहल्ला में मकान खाली कराने के दौरान युवक के आग से झुलसने की घटना के बाद होटल मालिक पर आग लगाने का गंभीर आरोप लगा था। वहीं दूसरी ओर होटल मालिक ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए युवक द्वारा स्वयं आग लगाने की बात कही है। मामले को लेकर पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर जांच तेज कर दी गई है। होटल मालिक देवी प्रसाद पटेल ने 11 बजे यह बात कही।