सीमलवाड़ा: मांडली से उठा हिंदू चेतना का प्रचंड स्वर, विराट हिंदू सम्मेलन में सनातन संस्कृति, संगठन शक्ति और नारी शक्ति का संगम
भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के दो वर्ष पूर्ण होने के पावन उपलक्ष्य में मांडली गांव में भैंसला, मोर मोहुडी, जेठोला एवं मांडली,चारों गांवों के संयुक्त तत्वावधान में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन ने पूरे क्षेत्र में सनातन धर्म, सनातन संस्कृति और हिंदू समाज की संगठित चेतना का सशक्त संदेश दिया।