बहराइच: डालीगंज चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी ठोकर, हादसे में महिला की हुई मौत, तिलक समारोह से लौट रहे थे
जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत डालीगंज चौराहे के पास बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। इस हादसे में महिला गिरकर घायल हो गई। स्थानीय अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई। परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वही बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जाच में जुट गई