चंदौसी: चंदौसी-बदायूं मार्ग पर गांव तारापुर की पुलिया के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की हालत गंभीर
चंदौसी-बदायूं मार्ग स्थित गांव तारापुर की पुलिया के पास सोमवार शाम करीब 8:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं और अनियंत्रित होकर आपस में भिड़ गईं। हादसे में एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही चंदौसी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घायल को भर्ती कराया गया है