सरकारी कर्मचारियों की लापरवाही का एक हैरत करने वाला मामला सोनबरसा पंचायत से सामने आया है। पंचायत की वार्ड संख्या 2 की वार्ड सदस्य अफसरी खातून को सरकारी कागजों में मृत घोषित कर उनकी वृद्धावस्था पेंशन बंद कर दी गई है। अपसरी खातून ने रविवार को करीब 3:00 बजे बताया कि यह बेहद अजीब और दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि वह पूरी तरह जीवित है ।