खंडवा में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे नेखुशियों वाले घर में मातम बिखेर दिया। माता चौक से जेलरोड जा रहे एक बाइक सवार युवक को ऑटो ने इतनीजोरदार टक्कर मारी कि वह बाइक समेत हवा में उछल गया।सिर फटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 21 वर्षीय आर्यन गौहर के रूप में हुई है,जो शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता और पहलवान चेतन गौहर काबेटा था।