बीसलपुर: गांव गोरा में पशुओं के लिए चारा लेने गए युवक को सांप ने डंसा, अस्पताल में कराया भर्ती
सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव गोरा निवासी साजिद खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गए थे। तभी अचानक एक सांप ने उनके पैर में डंस लिया। घर पहुचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी यह सुनकर परिजनों के होश उड़ गए और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा युवक का उपचार किया जा रहा है घटना को लेकर परिजन काफी परेशान है।