बीसलपुर: पचपेड़ा तालुके सहपुरा भूसे में कुतिया के बच्चे होने के विवाद में ग्रामीण की पिटाई
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव पचपेड़ा तालुके सहपुरा में मामूली विवाद मारपीट में बदल गया। गांव निवासी पूरनलाल ने बताया कि उसके भूसे में गांव के ही रामकुमार की पालतू कुतिया ने बच्चों को जन्म दिया था, जिससे पशुओं के लिए भूसा निकालने में काफी परेशानी हो रही थी। जब उसने इस संबंध में रामकुमार से शिकायत की तो वह आगबबूला हो गया। मुकदमा दर्ज।