बनमा ईटहरी प्रखंड क्षेत्र के महारस गांव में मंगलवार की देर रात अचानक आग लगने से एक परिवार का दो घर जलकर राख हो गया। अगलगी की घटना में हजारों की संपत्ति जलने का अनुमान है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अज्ञात कारणों से आग लगी। अगलगी की घटना के दौरान पीड़ित परिवार खाना खाकर घर मे सो रहा था।