बनमा ईटहरी प्रखंड के महारस गांव निवासी श्री श्री 108 डोमी दास महाराज का निधन मंगलवार की देर शाम हार्ट अटैक से हो गयी। उनके निधन से महारस गांव सहित पूरे प्रखंड क्षेत्र में शोक छा गया। डोमी दास जी महाराज 80 साल के थे। उनके निधन की सूचना पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। शव यात्रा में कपलेश दास, सत्यम कुमार, शिवम कुमार, सरजुग शर्मा समेत अन्य मौजूद थे।