बनमा ईटहरी प्रखंड के मध्य विद्यालय मुरली में मंगलवार को सेवानिवृत्ति बीईओ विद्यानंद तिवारी का विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान स्मृति सिंह ने स्वागत गीत गाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव रहे।