रामगढ़: निवाली गेट के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी को लेने जा रहे युवक का सड़क हादसे में निधन
Ramgarh, Alwar | Jun 3, 2026 रामगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह घटना अलवर-दिल्ली हाईवे पर निवाली गेट के समीप ईंट भट्टे के पास हुई, जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक चालक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ।