दरभंगा: अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ दुरुपयोग एवं अवैध व्यापार विरोधी दिवस पर,"नशा मुक्त समाज के लिए जागरूकता की अलख, नुक्कड़ नाटक
दरभंगा के निर्देश के आलोक में अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ दुरुपयोग एवं अवैध व्यापार विरोधी दिवस के अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, बिहार सरकार के कलाकारों द्वारा गुरुवार को एमआरएम गर्ल्स उच्च माध्यमिक विद्यालय, लालबाग हसनचक, दरभंगा में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्राओं एवं आम लोगों को नशे के दुष्प्रभावों का संदेश दिया