आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले विधानसभा स्तरीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बुधवार को घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके ने शाहपुर स्थित विजय भवन पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का औचक निरीक्षण किया। यह सम्मेलन 16 अक्टूबर को सुबह 11:00 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।