बालाघाट: राजा भोज पर टिप्पणी के मामले में पूर्व सांसद कंकर मुंजारे पर एफआईआर दर्ज
राजा भोज को लेकर की गई कथित टिप्पणी के मामले में बालाघाट के पूर्व सांसद कंकर मुंजारे की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पंवार समाज की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 299 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जिला क्षत्रिय पंवार संगठन के अध्यक्ष विशाल बिसेन ने गुरुवार को कोतवाली थाने में लिखित