सुलतानगंज थाना क्षेत्र के फुलवड़िया, गंगापुर गांव में दूध नहीं देने के विवाद को लेकर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित पीयूष कुमार ने सुलतानगंज थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार, कुछ युवक बाइक से उसके घर पहुंचे और दूध की मांग करने लगे। दूध देने से इनकार करने पर आरोपियों ने उसकी मां के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब प