महनार: सरमसपुर पंचायत के रहमतपुर वार्ड में भीषण आग, अफरा-तफरी का माहौल
महनार प्रखंड के सरमसपुर पंचायत के रहमतपुर वार्ड संख्या 5 में बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे उस समय अफरा तफरी का माहौल हो गया जब अचानक एक घर मे भीषण आग लग गई और घर धु धुकर जलने लगा,आगलगी की सूचना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई और स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गए,इधर घटना की जानकारी पुलिस एवं दमकल विभाग को दिया गया।