करायपरसुराय: हसनपुर से मड़वा बालदेव मोड़ तक कच्ची सड़क को पक्की बनाने की वर्षों से मांग, आवागमन में परेशानी
प्रखंड क्षेत्र के हसनपुर से मड़वा बालदेव मोड़ तक जाने वाली कच्ची सड़क को पक्की बनाने की मांग वर्षों से उठ रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है। सड़क जर्जर रहने के कारण स्थानीय लोगों एवं राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क कई गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ती है। बारिश के दिनों में स