सीतापुर: महोली में बहुचर्चित पत्रकार हत्याकांड में शामिल बाबा समेत 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शार्प शूटरों की तलाश जारी
जनपद के महोली क्षेत्र में पत्रकार हत्याकांड का खुलासा करने का दावा सीतापुर पुलिस के द्वारा किया गया है। जानकारी के अनुसार हत्याकांड में शामिल एक बाबा सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।मामले में जानकारी देते हुए प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से पुलिस अधीक्षक ने बताया बाबा और उसके साथियों के द्वारा शार्प शूटरो से हत्या कराई गई थी।