परसिया: मंगली बाजार में फांसी पर लटका मिला युवक का शव, बंद कमरे में लगाई फांसी, दरवाजा तोडकर अंदर पहुंचे परिजन
मंगली बाजार के वार्ड क्रमांक 20 में कब्रस्तान रोड पर लक्ष्मीबाई स्कूल के सामने 23 साल के युवक का शव रविवार को छह बजे फांसी पर लटका पाया गया। सात बजे चांदामेटा पुलिस मौके पर पहंुच गई थी। युवक का शव बंद कमरे में था। दरवाजा तोडकर परिजन अंदर पहंुचे।मृतक 23 वर्षीय योगेंद्र बाल्मिक उर्फ ढोलु अपने परिवार के साथ रहता था। वह अपने कमरे में था।