शामली: आधार कार्ड में लड़की को लड़का बना दिया, आठ सालों से सिस्टम की गलती का खामियाजा भुगत रही शामली जिले की बेटी
Shamli, Shamli | Jul 25, 2026 शामली जिले के गांव बलवा निवासी फातिमा पिछले करीब आठ सालों से आधार सिस्टम की गलती का खामियाजा भुगत रही है। दरअसल, आधार कार्ड में फातिमा का जेंडर गलती से चेंज हो गया है, जो आठ सालों के प्रयासों के बावजूद भी ठीक नही हो पा रहा है। अब आधार सेंटर वालों ने गलती का सुधारने के लिए बेटी को लड़की होने का सर्टिफिकेट स्वास्थ्य विभाग से हासिल करने के लिए कहा है।