पांच दिनों से पुत्री की तलाश के लिए दर दर भटक रहा पिता। चुनार थाना क्षेत्र में पांच दिनों पूर्व 20 वर्षीय पुत्री की खोजबीन को लेकर मोची टोला वार्ड नं 23 निवासी राजकुमार गुप्ता ने डीआईजी को पत्रक देकर पुत्री की खोजबीन की मांग की है। उन्होंने बताया कि दिनांक 16 जनवरी को उनकी पुत्री सुबह 9 बजे के लगभग रोज की तरह घर से स्कूल के लिए निकली थी।