सीतापुर: सदरपुर में आकाशीय बिजली गिरने से हुए अग्निकांड में इलाज के दौरान मासूम बच्ची की मौत, मृतकों की संख्या हुई तीन
जनपद के सदरपुर इलाके में शनिवार की शाम को आकाशीय बिजली गिरने से हुए अग्निकांड में दो महिलाओं की जलकर मौत हो गई थी गंभीर अवस्था में एक मासूम बच्ची को जिला अस्पताल सीतापुर से लखनऊ रेफर किया गया था इलाज के दौरान बच्ची ने भी लखनऊ में दम तोड़ दिया जिसके बाद हादसे में मरने वालों की संख्या तीन हो गई है।