उधवा: राजमहल विधायक एमटी राजा ने मुहर्रम पर्व पर लाठी खेले, कमेटी ने किया भव्य स्वागत
राजमहल विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने मुहर्रम के अवसर पर उधवा प्रखंड क्षेत्र के फुदकीपुर इंग्लिश मैदान में मुहर्रम कमेटी के माध्यम से आयोजित अखाड़ा जुलूस में शामिल हुए। मुहर्रम कमेटी की ओर से विधायक एमटी राजा एवं विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू,एसडीओ सदानंद महतो,एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी,सीओ उधवा आशीष मंडल आदि शामिल हुए।