बिदुपुर: बिदुपुर थाना कांड संख्या 60/25 का फरार अभियुक्त गिरफ्तार
बिदुपर थाना कांड संख्या 60/25 में लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में पुलिस ने जानकारी दी कि बिदुपर थाना क्षेत्र के मझौली गांव निवासी दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गया है।अभियुक्त को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है।