काशी विश्वनाथ धाम पहुंची एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया, किया रुद्राभिषेक
साउथ की मशहूर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इस समय बनारस में हैं। शनिवार सुबह वे श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंची और मत्था टेका। तमन्ना विश्वनाथ मंदिर की श्रृंगार आरती में शामिल हुईं और बाबा भोलेनाथ का विधिवत दर्शन-पूजन किया। मंदिर से बाहर निकलकर वे विश्वनाथ कॉरिडोर में चहलकदमी करती दिखीं।