अपर पुलिस उपायुक्त कार्यालय में आगामी त्योहारों महाशिवरात्रि व रमजान को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु गोष्ठी हुई आयोजित
आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि व रामजान को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु गोष्ठी आहूत की गयी। इसमें श्री चन्द्रकान्त मीणा अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन, समस्त सहायक पुलिस आयुक्त काशी-जोन तथा प्रभारी निरीक्षक सिगरा, दशाश्वमेध, चौक, कोतवाली आदि व काशी-जोन क्षेत्र के सम्भ्रांत नागरिकगण/विभिन्न समाज संगठन के पदाधिकारी, पार्षद/पूर्व पार्षद, पीस कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।