मेरठ: एसएसपी ऑफिस पर किसानों ने किया प्रदर्शन, श्मशान की जमीन पर जाने वाले मार्ग को खुलवाने की मांग
Meerut, Meerut | Feb 10, 2025 मेरठ के मुंडाली मैं शमशान को जाने वाले मार्ग के ने खोलने पर किसानों ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस पर प्रदर्शन कर दिया। उनका आरोप था कि कोर्ट के आदेश के बाद भी आरोपी मार्ग को नहीं खोल रहा है जिसके चलते शमशान में जाने का रास्ता नहीं मिल रहा है। उन्होंने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए मार्ग को खुलवाने की मांग की है एसएसपी ने उन्हें जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया है