मेरठ: जानी क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों में मारी जोरदार टक्कर, 3 लोग घायल
Meerut, Meerut | Feb 10, 2025 मेरठ के जानी खुर्द के बागपत रोड पर सोमवार को मेरठ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने दो बाईकों में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाईकों पर सवार एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने कार चालक को पकड़कर हादसे की जानकारी पुलिस को दी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को निकट के हॉस्पिटल मैं भर्ती कर दिया है